देश में आजकल क्या - क्या हो रहा है देख सुनकर आश्चर्य चकित हूं...
मसलन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं...आजकल वहां से खबरों का प्रवाह भी ज्यादा है...इसी बीच एक ऐसी खबर आई जो लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाती लग रही थी...
हरियाणा की किसी सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए हैं...जिनका नाम हैं आनंद शर्मा...जो कि मूल रुप से एक लेखक हैं...इन्होंने ऐसा बम फोड़ा है जिसे सुनकर लगता है कि लोकतंत्र की पवित्रता का यह अंतिम पड़ाव है...हालाकि यह बहुत बड़ी बात हो गई...मगर फिर भी मुझे तो कुछ कुछ ऐसा ही लगता है...
मामला ये है कि शर्मा जी ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह कंडोम मांगा है...चुनाव आय़ोग ने बड़े मुश्किल से इन्हें सम्मानपूर्वक मनाया है...कंडोम चुनाव चिन्ह मांगने पर बड़ा बवाल भी हुआ...क्षेत्र के विपक्षी कह रहे हैं कि शर्मा जी अश्लिलता फैलाना चाह रहे हैं...इन सब के बाद भी शर्मा जी इस चिन्ह को हासिल करने के लिए बड़ा ज़ोर लगाए हुऐ हैं...लगातार चुनाव आयोग के संपर्क में भी हैं...अगर ऐसा होता है तो भारतीय इतिहास में पहली बार होगा...
विपक्षियों की बात में दम तो है...आज शर्मा जी ने कंडोम मांगा है , कल कोई वर्मा जी या कोई महिला उम्मीदवार ब्रा - पैंटी का चुनाव चिन्ह मांगने लगे...हालाकि इसमें कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि देश में गरीबी का आलम ये है कि लोगों के पास खाने के पैसे तो हैं नहीं , ये अंतः वस्त्र कहां से पहनेंगे...इसमें भी तो जागरुकता वाली बात है...
अगर शर्मा जी को कंडोम चुनाव चिन्ह मिल जाता है तो वो भले हार जाएं...मगर देश भर में चर्चित ज़रुर हो जाएंगे...और अपनी लोकप्रियता का फायदा इस बार तो नहीं , लेकिन 2014 के चुनावों में ज़रुर उठा लेंगे...
मगर कुछ भी हो शर्मा जी का कंडोम के प्रति लगाव देखते ही बनता है...
नवीन सिंह , ज़ी न्यूज़ छत्तीसगढ़...
Thursday, October 1, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment